संग्रामपुर: आदर्श विद्यालयों की व्यवस्था का निरीक्षण, कमजोर बच्चों पर फोकस करने का निर्देश
सात निश्चय-3 के तहत ‘उन्नत शिक्षक-उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित किए जा रहे आदर्श विद्यालयों का बुधवार को वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। मुंगेर के डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने संग्रामपुर स्थित रानी प्रभावती उच्च विद्यालय का जायजा लिया। उन्होंने स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली।