सोनो: झाझा में बारिश के बाद मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, सीएचसी में उमड़ी भीड़
Sono, Jamui | Aug 8, 2026 बीते तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को 11 बजे झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आम दिनों की तुलना में मरीजों की भारी भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टर के चैंबर तक लंबी कतारें लगी थीं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सादिया अनवर मरीजों की जांच और इलाज में जुटी रहीं।