गोह: गोह के विभिन्न गांवों में कृषि इनपुट फसल क्षति 2026-27 का भौतिक सत्यापन हुआ
बुधवार को गोह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कृषि इनपुट फसल क्षति योजना 2026-27 के तहत कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान अमारी पंचायत के आशापुर, बाजितपुर, निमड़ा सहित विभिन्न गांवों में धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति का निरीक्षण किया