झालरापाटन: झालरापाटन में मैराथन की तर्ज पर कावड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने गंगाजल, भगवा और तिरंगा झंडा लेकर दौड़ लगाई
झालरापाटन में बुधवार को मैराथन दौड़ की तर्ज पर एक अनोखी कावड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कमल तलाई सरोवर मंदिर गिंदोर से शुरू होकर मोडी की झर महादेव तक गई। कमल तलाई मंदिर समिति और भारत विकास परिषद झालावाड़ शाखा ने कावड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर रवाना किया। इस यात्रा में श्रद्धालु अपने हाथों में कावड़, गंगाजल, भगवा झंडा