कौंच: कोंच में कोतवाली, तहसील और नगरपालिका में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने तहसील में किया ध्वजारोहण
Konch, Jalaun | Aug 15, 2026 कोंच में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील कार्यालय में एसडीएम अभिनव कुमार और कोतवाली में सीओ परमेश्वर प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। नगरपालिका सहित विभिन्न स्थानों पर भी तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला हैं।