इस्लामपुर: इस्लामपुर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन
इस्लामपुर प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन इस्लामपुर (नालंदा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं पंचायतों में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।