टीबी के खिलाफ पूर्णिया में जागरूकता मार्च, 29 NCC कैडेट्स ने लोगों को किया सतर्क
पूर्णिया में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिए लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के महत्व की जानकारी दी गई।
जागरूकता मार्च की शुरुआत डिफेंस लाइन से हुई। एनसीसी कैडेट्स शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान कैडेट्स ने हाथों में बैनर और जागरूकता से जुड़ी तख्तियां लेकर लोगों को टीबी से बचाव का संदेश दिया।
रैली में कुल 29 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैडेट्स अपने पीआई यानी परमानेंट इंस्ट्रक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान में शामिल हुए।
Bihar, India | Aug 10, 2026