नौगढ़: बसौली में स्वतंत्रता दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
नौगढ़ क्षेत्र के बसौली ग्राम पंचायत के लालतापुर और हनुमानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आज शनिवार शाम 04 बजे को सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में सपा सांसद छोटे लाल खरवार शामिल हुए और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।