जगदीशपुर: नाथनगर: आंगनबाड़ी केंद्र रामतुलापुर में छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन, पुष्प से हुआ स्वागत
नाथनगर के नसरतखानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र रामतुलापुर, केंद्र संख्या-19 पर बुधवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छह माह की उम्र पूरी करने वाले बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों का चंदन व पुष्प से स्वागत किया।