हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत तथा प्रखंड क्षेत्र में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हरिहरगंज ब्लॉक परिसर में प्रखंड प्रमुख कमला देवी, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।