सैदपुर: अर्नब साइक्लोन ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ तारों पर गिरे, हाईटेंशन लाइन टूटने और पोल लटकने से बिजली आपूर्ति प्रभावित
बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब साइक्लोन के चलते तूफानी हवाओं और रुक-रुककर हो रही बरसात के बीच जहाँ लोगों के टीनशेड, झोपड़ियां इत्यादि छतों पर रखे हल्के सामान उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ टूटकर हाईटेंशन बिजली तारों पर गिर पड़े, जिससे अनेक स्थानों पर तार टूट गए। कई जगहों पर बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर लटक गए हैं।