बहराइच: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने मेन गेट में ताला डालकर किया प्रदर्शन, स्कूल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर लगाए गंभीर आरोप
शुक्रवार और शनिवार की दरयानी रात्रि को जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने स्कूल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए और टीसी लेने आए कक्षा 10 के छात्र की स्कूल के बाहर सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में स्कूल के गेट में ताला डालकर प्रदर्शन किया। साथ ही स्कूल की टीचर पर भी आरोप लगाए। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।