गुना: मीट मार्केट के पास प्रेम प्रसंग समझौते में विवाद, युवती की मां ने मारपीट का आरोप लगाया, दो पर केस दर्ज
गुना कैंट थाना के मीट मार्केट के पास प्रेम प्रसंग के मामले में समझौते के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। 1 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी महिला रामकली बाई पत्नी रमेश अहिरवार ग्राम किदर ने पुलिस को बताया, गांव का यशवंत ओर उसकी बेटी की बातचीत को लेकर समझौता करने गुना आए थे। इसी दौरान बुन्देल और उसके पिता भरोसा अहिरवार ने मारपीट की, पुलिस जांच जारी है।