सेवा संकल्प अभियान-2026
सफलता की कहानी
स्व-सहायता समूह से जुड़कर माया चौहान ने अपने आर्थिक जीवन में नई दिशा हासिल की। समूह से जुड़ने से पहले वे सिलाई का कार्य करती थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने ऋण प्राप्त कर जनरल स्टोर शुरू किया। इसके साथ ही वे ब्यूटी पार्लर का कार्य भी कर रही हैं।
समूह को राशन दुकान का संचालन भी प्राप्त हुआ है, जिसे समूह की सभी सदस्य मिलकर संचालित करती हैं। विभिन्न आजीविका गतिविधियों से वर्तमान में माया चौहान की मासिक आय लगभग 12 से 14 हजार रुपये है। इस प्रकार वे ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल होकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
माया चौहान ने अपनी आजीविका में आए सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #LakhpatiDidi #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_भारत
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
59 views | Indore, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026