Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
amit87111676
No video available
8
जींद पानीपत रोड पर लड़कियों ने लगाया जाम करसिंधु फार्म पर बस ना रुकने के कारण
Safidon, Jind
| Mar 16, 2023
MORE NEWS
सफीदों मंडल रविदास जन्म स्थली की मिट्टी पहुंची गांव गांव
Safidon, Jind | Aug 17, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका में गूंजा भारत माता की जय का जयघोष हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारतवंशियों को दिलाया विकसित भारत का संकल्प अमेरिका/चंडीगढ़। अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया। भारतवंशी समुदाय की ओर से आयोजित भव्य समारोह में तिरंगा शान से लहराया और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘जय हिंद’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतिनिधि के तौर पर हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने पहुंचकर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संदेश में अमेरिका में बसे भारतवंशियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल राजनीतिक आजादी का प्रतीक नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश को विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। भारतवंशी जहां भी रहें, अपनी मातृभूमि, संस्कृति, संस्कार और जड़ों से जुड़े रहें तथा अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। देश तेजी से आर्थिक, तकनीकी और सामरिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने भारतवंशियों से आह्वान किया कि वे अपनी उपलब्धियों के साथ भारत की विकास यात्रा के सहभागी बनें और नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली विरासत तथा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराएं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, महिला और छोटे उद्यमी मजबूत होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री के संदेश के बाद हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त प्रत्येक भारतीय के लिए आत्मसम्मान और संकल्प का पर्व है। उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, ऊधम सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल सहित सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में तिरंगा फहराना इस बात का प्रमाण है कि भारतवंशियों ने विदेशों में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि से रिश्ता कायम रखा है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को सम्मान, समानता और पारस्परिक हितों पर आधारित बनाने पर जोर दिया।समारोह में भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने तथा तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बालेंद्र कुंडू प्रधान ग्लोबल हरियाणा, गजेंद्र अहलावत, संयोजक ग्लोबल हरियाणा, विक्रम मोर, महासचिव ग्लोबल हरियाणा, सरदार सन्,नी सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सिकंदर खान, डॉक्टर संदीप, राहुल शर्मा, नितिन यादव, जोगेंद्र श्योराण आदि मौजूद रहे।
Safidon, Jind | Aug 17, 2026
सफीदों शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुनी कथा
Safidon, Jind | Aug 17, 2026
सफीदों में निकाली तिरंगा यात्रा
Safidon, Jind | Aug 16, 2026
Safidon, Jind | Aug 16, 2026