दतिया नगर: दतिया के जनसंपर्क कार्यालय में निकला सांप
दतिया जिला मुख्यालय के सरकारी दफ्तरों में इन दिनों कामकाज से ज्यादा जहरीले जीवों का खौफ छाया हुआ है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी विभागों में लगातार निकल रहे सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले आम लोगों की जान भी जोखिम में पड़ गई है।ताजा मामला जनसंपर्क विभाग का है, जहां मंगलवार को अचानक एक सांप निकला.