मैनपुर: World Tribal Day पर मैनपुर में मुस्लिम युवाओं ने आदिवासी समाज का किया गर्मजोशी से स्वागत
मैनपुर तहसील मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य रैली निकाली गई। मुस्लिम समाज के युवाओं ने आदिवासी भाइयों का सम्मान किया और स्वागत में ठंडा पानी, चाय एवं शरबत पिलाए। इस मौके पर मैनपुर में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता देखने को मिली।