गोरखपुर: गोरखपुर में डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी, महिला ठग ने उनसे ₹1.40 करोड़ हड़पे थे, 7 दिन पहले करवाई थी FIR
गोरखपुर में 52 साल के डॉक्टर ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल की छत से छलांग लगाई।पत्नी उन्हें अस्पताल ले गई।जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक,डॉक्टर से एक महिला ठग ने 1.40 करोड़ रुपए की ठगी की थी।इसके बाद से वह सदमे में थे।पशु चिकित्सक परमात्मा सिंह ने 5 अगस्त को महिला ठग,उसके अफसर पिता और टीचर पति के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।