तराना: एयरफोर्स ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे केशव चौहान का नगर में भव्य स्वागत
Tarana, Ujjain | Aug 9, 2026 रविवार शाम 6 बजे इंडियन एयरफोर्स की ट्रेनिंग पूरी कर केशव पिता सतीश चौहान का नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर माली समाज सहित नगर के वरिष्ठजनों और युवा साथियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सभी ने बाबा महाकाल से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।