Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

नशे पर पुलिस का डबल वार, 3690 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद - बणी और हारनी खुर्द में अलग-अलग कार्रवाई; सीआईए ऐलनाबाद ने दो युवकों को दबोचा, प्रेगाबालिन और टपेंडाडोल की बड़ी खेप पकड़ी सिरसा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 3690 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगा पुत्र मोहनलाल निवासी बणी और राजू उर्फ राजिया पुत्र काशी राम निवासी हारनी खुर्द के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। बणी में 1770 नशीली गोलियां-कैप्सूल पकड़े पुलिस टीम ने रानियां क्षेत्र के गांव बणी में कार्रवाई करते हुए मंगा को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1770 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हारनी खुर्द में प्रेगाबालिन और टपेंडाडोल की खेप बरामद वहीं, दूसरी टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव हारनी खुर्द में कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ राजिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1740 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 450 टपेंडाडोल नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों कार्रवाइयों में कुल 3690 नशीली दवाएं पुलिस के हाथ लगी हैं। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं और दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट के हवाले किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ###################### डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा से दबोचे गैर इरादतन हत्या के प्रयास के 3 आरोपी -16 मई की वारदात के बाद से चल रहे थे फरार; थाना शहर, सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंच बनाई डबवाली। गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को डबवाली पुलिस ने बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हन्नी, मनीष और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामला 16 मई 2026 को मंडी डबवाली में हुई एक घटना से जुड़ा है। विवाद के दौरान शिकायतकर्ता पर हमला किया गया था। इस संबंध में थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तीन टीमों ने मिलकर बिछाया जाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर थाना शहर डबवाली, सीआईए डबवाली और साइबर सेल की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और खुफिया सूचनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के बाद संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बठिंडा से काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। महिला आरोपी पहले ही हो चुकी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि मामले में एक नामजद महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे 2 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में वारदात की पूरी कड़ी को जोड़ने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले में इस्तेमाल हथियार कहां से आए और घटना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

Sirsa, Sirsa | Aug 13, 2026

MORE NEWS

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🌾

अब होगी ज्यादा पैदावार का दावा!
NECTO का वादा—फसल हो ज्यादा, मुनाफा बढ़े ज्यादा।

अब चौपटा में NECTO की नई पहल किसानों तक पहुँचेगी। आधुनिक खेती और बेहतर उत्पादन को लेकर किसानों के लिए क्या है खास? जानिए पूरी जानकारी हमारी खबर में।

#किसान #किसान_खुशखबरी #NECTO #चौपटा #नाथूसरीचौपटा #कृषि #खेती #फसल #पैदावार #हरियाणा #Sirsa #BehdhakHaryanaNews

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🌾 अब होगी ज्यादा पैदावार का दावा! NECTO का वादा—फसल हो ज्यादा, मुनाफा बढ़े ज्यादा। अब चौपटा में NECTO की नई पहल किसानों तक पहुँचेगी। आधुनिक खेती और बेहतर उत्पादन को लेकर किसानों के लिए क्या है खास? जानिए पूरी जानकारी हमारी खबर में। #किसान #किसान_खुशखबरी #NECTO #चौपटा #नाथूसरीचौपटा #कृषि #खेती #फसल #पैदावार #हरियाणा #Sirsa #BehdhakHaryanaNews

Sirsa, Sirsa | Aug 17, 2026

हासी में 15 अगस्त को हुए प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने क्या कहा #viral #trendingnow #news #haryana #india

हासी में 15 अगस्त को हुए प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने क्या कहा #viral #trendingnow #news #haryana #india

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026

सिरसा में 40 वर्षीय शख्स का बड़ा कदम, पेड़ के पास जुटी भीड़! उजड़ा हंसता-खेलता परिवार

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। 

#LatestNews #sirsasandesh #sirsanews #familyissues #shockingnews

सिरसा में 40 वर्षीय शख्स का बड़ा कदम, पेड़ के पास जुटी भीड़! उजड़ा हंसता-खेलता परिवार पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। #LatestNews #sirsasandesh #sirsanews #familyissues #shockingnews

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत
- होम्योपैथिक एसोसिएशन ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कहा-डॉ. वड़ैच के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई दिशा

सिरसा। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को हरियाणा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। होम्योपैथिक एसोसिएशन, सिरसा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का चिकित्सा, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। भाजपा द्वारा उन्हें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी कार्यशैली, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर मोर्चे को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 होम्योपैथिक एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी नई जिम्मेदारी के साथ-साथ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के उत्थान, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए भी सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाएंगे। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों एवं संस्थानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा इस प्राचीन एवं लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति को और अधिक प्रोत्साहन दिलाने में डॉ. वड़ैच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। होम्योपैथी के विस्तार, बेहतर सुविधाओं तथा चिकित्सकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नीति स्तर पर उठाने की उनसे विशेष अपेक्षा है। इस अवसर पर डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने स्वागत एवं सम्मान के लिए होम्योपैथिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
 उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. वड़ैच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के समक्ष आवश्यक मुद्दे उठाने का भी प्रयास किया जाएगा।
 होम्योपैथिक एसोसिएशन ने डॉ. वड़ैच के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को भी सरकार के स्तर पर अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर डॉ. कमल जिंदल, डॉ. राजप्रीत सिंह बराड़ (सदस्य, होम्योपैथिक काउंसिल हरियाणा), डॉ. राकेश दिनोदिया, डॉ. अतुल गिजवानी, डॉ. मनधीर सिंह, डॉ. राजकुमार भारद्वाज, डॉ. आनंद करड़वाल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. मुस्कान, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. देवी लाल, श्रीमती सुखविंदर कौर, श्रीमती संतोष, अमित, अमन एवं अभिषेक सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का सिरसा पहुंचने पर भव्य स्वागत - होम्योपैथिक एसोसिएशन ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई, कहा-डॉ. वड़ैच के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई दिशा सिरसा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को हरियाणा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। होम्योपैथिक एसोसिएशन, सिरसा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच का चिकित्सा, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। भाजपा द्वारा उन्हें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी कार्यशैली, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर मोर्चे को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। होम्योपैथिक एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि डॉ. वड़ैच अपनी नई जिम्मेदारी के साथ-साथ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के उत्थान, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए भी सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाएंगे। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों एवं संस्थानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा इस प्राचीन एवं लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति को और अधिक प्रोत्साहन दिलाने में डॉ. वड़ैच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। होम्योपैथी के विस्तार, बेहतर सुविधाओं तथा चिकित्सकों के हितों से जुड़े मुद्दों को नीति स्तर पर उठाने की उनसे विशेष अपेक्षा है। इस अवसर पर डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने स्वागत एवं सम्मान के लिए होम्योपैथिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. वड़ैच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। साथ ही, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के समक्ष आवश्यक मुद्दे उठाने का भी प्रयास किया जाएगा। होम्योपैथिक एसोसिएशन ने डॉ. वड़ैच के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को भी सरकार के स्तर पर अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर डॉ. कमल जिंदल, डॉ. राजप्रीत सिंह बराड़ (सदस्य, होम्योपैथिक काउंसिल हरियाणा), डॉ. राकेश दिनोदिया, डॉ. अतुल गिजवानी, डॉ. मनधीर सिंह, डॉ. राजकुमार भारद्वाज, डॉ. आनंद करड़वाल, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. मुस्कान, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. देवी लाल, श्रीमती सुखविंदर कौर, श्रीमती संतोष, अमित, अमन एवं अभिषेक सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026

🇮🇳 शिक्षा को लेकर एक जरूरी संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहपुरिया में अपनी बात रखते हुए मैंने एक सवाल उठाया—क्या हम सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर उतना ही विश्वास करते हैं, जितना विश्वास हम अपने बच्चों के भविष्य पर करते हैं?

शिक्षा केवल किताबें और परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है। शिक्षा वह आधार है, जो हमारे बच्चों को सोचने, समझने, सवाल करने और अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत देती है।

सरकारी स्कूल मजबूत होंगे, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी हर गरीब और सामान्य परिवार के बच्चे को बेहतर शिक्षा का समान अवसर मिलेगा।

बच्चों की शिक्षा किसी परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

🇮🇳 शिक्षित बच्चे ही मजबूत समाज और मजबूत भारत की नींव हैं।

🇮🇳 शिक्षा को लेकर एक जरूरी संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहपुरिया में अपनी बात रखते हुए मैंने एक सवाल उठाया—क्या हम सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर उतना ही विश्वास करते हैं, जितना विश्वास हम अपने बच्चों के भविष्य पर करते हैं? शिक्षा केवल किताबें और परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं है। शिक्षा वह आधार है, जो हमारे बच्चों को सोचने, समझने, सवाल करने और अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत देती है। सरकारी स्कूल मजबूत होंगे, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी हर गरीब और सामान्य परिवार के बच्चे को बेहतर शिक्षा का समान अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा किसी परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए। 🇮🇳 शिक्षित बच्चे ही मजबूत समाज और मजबूत भारत की नींव हैं।

Sirsa, Sirsa | Aug 16, 2026

नशे पर पुलिस का डबल वार, 3690 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद - बणी और हारनी खुर्द में अलग-अलग कार्रवाई; सीआईए ऐलनाबाद ने दो युवकों को दबोचा, प्रेगाबालिन और टपेंडाडोल की बड़ी खेप पकड़ी सिरसा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 3690 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगा पुत्र मोहनलाल निवासी बणी और राजू उर्फ राजिया पुत्र काशी राम निवासी हारनी खुर्द के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। बणी में 1770 नशीली गोलियां-कैप्सूल पकड़े पुलिस टीम ने रानियां क्षेत्र के गांव बणी में कार्रवाई करते हुए मंगा को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1770 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हारनी खुर्द में प्रेगाबालिन और टपेंडाडोल की खेप बरामद वहीं, दूसरी टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव हारनी खुर्द में कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ राजिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1740 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 450 टपेंडाडोल नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों कार्रवाइयों में कुल 3690 नशीली दवाएं पुलिस के हाथ लगी हैं। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं और दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट के हवाले किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ###################### डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा से दबोचे गैर इरादतन हत्या के प्रयास के 3 आरोपी -16 मई की वारदात के बाद से चल रहे थे फरार; थाना शहर, सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंच बनाई डबवाली। गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को डबवाली पुलिस ने बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हन्नी, मनीष और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामला 16 मई 2026 को मंडी डबवाली में हुई एक घटना से जुड़ा है। विवाद के दौरान शिकायतकर्ता पर हमला किया गया था। इस संबंध में थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तीन टीमों ने मिलकर बिछाया जाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर थाना शहर डबवाली, सीआईए डबवाली और साइबर सेल की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और खुफिया सूचनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के बाद संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बठिंडा से काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। महिला आरोपी पहले ही हो चुकी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि मामले में एक नामजद महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे 2 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में वारदात की पूरी कड़ी को जोड़ने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले में इस्तेमाल हथियार कहां से आए और घटना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। - Sirsa News