चांदवा: चंदवा सड़क हादसा बहुत ही दु:खद: राज्यसभा सांसद वैधनाथ राम
राज्य सभा सांसद वैद्यनाथ राम ने चंदवा सड़क हादसा को दु:खद बताया है।उन्होंने शनिवार की रात करीब नौ बजे कहा मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति तो नहीं की जा सकती है।लेकिन प्रावधान के मुताबिक जो भी होगा प्रयास किया जायेगा।उन्होंने दुर्घटना के कारणों को बताते हुए कहा कि उस रूट में बड़े वाहनों के प्रवेश बंद कराया जाएगा।इसके लिए उपायुक्त से बात की गई है।