रतनी फरीदपुर: दीपू कुमार राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान के लिए चुने गए, करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
एसबीएमपी प्लस टू विद्यालय, मांदिल के कला शिक्षक दीपू कुमार का चयन ‘राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान’ के लिए हुआ है। बुधवार को विद्यालय परिवार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व समिति सदस्य सिया शरण प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। टिकुली कला व लोक कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उनका चयन हुआ है।