चित्तौड़गढ़: हरियाली अमावस्या पर दुर्ग में सिविल ड्रेस में पुलिस चप्पे-चप्पे पर रहेगी, ड्रोन से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बुधवार को विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. मंगलवार रात 8 बजे बताया कि सादे वस्त्रो में जगह-जगह पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. इसमें ड्रोन की भी मदद ली जाएगी. खासकर शराब के नशे में उत्पाद मचाने अथवा वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.