हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 70 ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम अवैध चिट्टा तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।