मल्हारगढ़: मल्हारगढ़ में तिरंगा उल्टा फहराने के मामले में भाजपा नेता सहित 3 लोगों पर केस दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मल्हारगढ़ में हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज कथित रूप से उल्टा लहराने के मामले में जांच के बाद भाजपा नेता योगेश कछावा, राजेश पाटीदार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है,