स्वतंत्रता दिवस को लेकर आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट 🚨🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजमगढ़ में पुलिस ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच के साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Azamgarh #AzamgarhPolice #IndependenceDay #15August #SecurityCheck #PoliceChecking #UPPolice