गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल! पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
#गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब पार्टी के दो गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
इसी दौरान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह द्वारा राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया।
विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इस पर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
#गोरखपुर #समाजवादीपार्टी #रामनगीना_साहनी #अंशुमान_सिंह #ViralVideo