🌳 हीरोडीह में कथित अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई
गिरिडीह: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरों का बंगारू में संचालित एक कथित अवैध आरा मिल के खिलाफ वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।
चेंजर अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आरा मिल पर कार्रवाई करते हुए वहां इस्तेमाल किए जा रहे सभी उपकरणों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से लकड़ी के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। मामले में विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#गिरिडीह #हीरोडीह #मंडरोंकाबंगारू #अवैधआरामिल #वनविभाग #ForestDepartment #अनिलकुमार #कार्रवाई #झारखंडन्यूज़ #GiridihNews #Heroidih #PNAnews #PNANEWSINDIA
Dhanwar, Giridih | Oct 6, 2026