महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर समाहरणालय कटिहार के एन आइ सी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर डीएम, एसपी एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा माल्यार्पण किया गया*
कटिहार, 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार ।
महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर समाहरणालय कटिहार के एन आई सी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक कटिहार परिचय कुमार,उप विकास आयुक्त डॉ नेहा, नगर आयुक्त कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सद,अपर समाहर्ता कटिहार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार, जिला कृषि पदाधिकारी कटिहार, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं आम जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, आशुतोष द्विवेदी कटिहार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता को भी अपने जीवन एवं विचारों में विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण एवं दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में जिला पदाधिकारी ने उनके जीवन से सीख लेने की नसीहत दी।उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी की मिसाल थे।उनकी सादगी उनको महानतम महापुरुष की श्रेणी में रखता है। वे दृढ़ निश्चीय थे।उन्होंने बच्चों के लिए संदेश दिया था मेहनत, सच्चाई और देशभक्ति से कोई बड़ा धर्म नहीं है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार ने भी महात्मा गांधी एवं एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #samratchoudhary #CMSamrat #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #follower #katihar
Katihar, Bihar | Oct 2, 2026