होशंगाबाद नगर: सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने पार्षदों संग की बैठक, विधायक भी मौजूद
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के पार्षदगणों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान नगर के विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।