आनंदपुरी: पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नाहरपुरा एवं बोरी छाजा में बैठक की, कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया
आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के नाहरपुरा व बोरी (छाजा) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठकों में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।