औरैया: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कड़ी कार्रवाई, 15 कारोबारियों पर ₹5.10 लाख का जुर्माना लगाया गया
जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में संग्रहीत खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में अवमानक एवं मिथ्याछाप पाए गए नमूनों से संबंधित मामलों में परिवाद तैयार कर अपर जिला मजिस्ट्रेट/न्याय निर्णयन अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।