कनवास: धूलेट में पंचम कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
Kanwas, Kota | Aug 10, 2026 कनवास के धूलेट ग्राम पंचायत आजादपुर के कांवड़ियों द्वारा उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर की शिप्रा नदी से जल लेकर निकाली जा रही पंचम कांवड़ यात्रा का धूलेट में स्वागत किया गया। ईश्वर सेन के सानिध्य में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में जगह-जगह अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।