हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार ने कार में बैठी महिला से जेवर छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर कार में सवार अन्य लोग नीचे उतरे और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद मौका पाकर आरोपी बाइक से फरार हो गया।वही रेलवे फाटक के पास जाम जैसी स्थिति हो गई एवं स्थानीय लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल किया।