घोसी: शाहपुर पंचायत भवन के समीप दो पक्षों में जमकर मारपीट, जख्मी का पीएचसी घोसी में इलाज
शाहपुर पंचायत भवन के समीप दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो पक्षों के लगभग आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। जख्मी सभी लोगों का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया। मारपीट का कारण दौड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जाता है।