भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आईएनटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला सोलन अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपध्यक्ष ललित कौडल, शहरी उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष पच्छाद सुनील तोमर और मीडिया प्रभारी विजय भट्टी मौजूद रहे। इसमें ब्लॉक और स्थानीय स्तर पर संगठन के विस्तार तथा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ ही श्रमिकों के वेतन, रोजगार, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की आगामी गतिविधियों और लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान जिले में विशेष सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय भी सामने रखा गया। संगठन ने अधिक से अधिक श्रमिकों को आईएनटीयूसी से जोड़ने तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने पर जोर दिया।
बैठक में युवा और महिला श्रमिकों की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके अधिकारों और हितों की प्रभावी पैरवी करना है।
Solan, Solan | Oct 5, 2026