खगड़िया: खगड़िया में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के आवास-कार्यालय पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारकर कार्रवाई
खगड़िया में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के अस्पताल रोड स्थित सरकारी आवास और विभागीय कार्यालय में छापेमारी की। डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में टीम ने आवास पहुंचकर विभिन्न कमरों और दस्तावेजों की तलाशी ली। इस दौरान 81 हजार रुपये नकद बरामद होने क