हेरहंज: प्लस टू उच्च विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ अंतिम चरण में, धूमधाम से मनेगा
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगाँठ को लेकर बालूमाथ स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रशासन इस वर्ष के समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से जुटा हुआ है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रूबी बानो ने बताया कि विद्यालय के खेल परिसर में मुख्य समारोह के दौरान पूर्वाह्न 10:05 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।