वारासिवनी: खुशबू डहरवाल को न्याय दिलाने की मांग पर ग्रामीणों-परिजनों ने खमरिया मार्ग पर शव रखकर किया चक्काजाम, पुलिस मौजूद
ग्राम खमरिया निवासी 24 वर्षीय खुशबू डहरवाल का शव 5 अगस्त को डोंगरगांव नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 6 अगस्त को परिजनों व ग्रामीणों ने खमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और आजीवन कारावास की मांग की। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच व कानून के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।