Public App Logo
दिनदहाड़े डेंटल क्लिनिक के सामने से कंपाउंडर की साइकिल चोरी। चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। शेखपुरा शहर के मंगलवार की दोपहर एक चोर ने स्टेशन रोड स्थित डॉ गौतम कुमार के डेंटल क्लिनिक दाँत अस्पताल के सामने से क्लिनिक के कंपाउंडर के साइकिल को चुराकर चम्पत हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित कंपाउंडर मंटू कुमार चौधरी द्वारा एक लिखित शिकायत स्थानीय नगर थाना पुलिस से की गई।पीड़ित कंपाउंडर ने बताया कि हर दिनों की भांति वह अपनी साइकिल को दांत अस्पताल के मुख्य दरवाजे के बाहर खड़ा कर दिया था।साइकिल चोरी की घटना क्लिनिक में लगे CCTV के फुटेज में कैद हो गई।चोरी करते हुए एक युवक काले रंग टीशर्ट में आराम से क्लिनिक के पास आकर खड़ा हो गया। फिर कुछ मिनट रुकने के बाद वह साइकिल लेकर रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकला। #साईकिल #चोरी #शेखपुरा #पुलिस #बिहार #पटना #Sheikhpura - Sheikhpura News