Public App Logo
सहारनपुर: मंडी समिति रोड निवासी एक शहद व्यापारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव लंढौरा गुज्जर में जमीन का सौदा कराने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये लिए गए। शिकायत के अनुसार, रकम देने के बाद उसे चेक दिया गया, जिसे वह जाली बता रहा है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसे धमकियां दी गईं। पीड़ित ने मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल शिकायत संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है और मामले में जांच की अपेक्षा की जा रही है। नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। मामले की सत्यता का अंतिम निर्धारण जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा। #Saharanpur #TV24NewsExpress #LocalNews #NewsUpdate #uttarpradeshtourisum Part 1 - Burhanpur News