Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बारां में क्या चल रहा हे .. बिना भाजपा जिला अध्यक्ष के हो रही हे कॉन्फ्रेंस वसुंधरा राजे सिंधिया गुट ओम बिरला गुट या प्रोटोकॉल सिस्टम याद नहीं नेताओं को ढाई साल से अधिक हो चुका है शासन विकास कहीं नहीं सिर्फ गुट बाजी इस क्षेत्र में जो विधायक भारतीय जनता पार्टी जनता ने जीताए थे वह सिफ इस लिए की पूर्व मंत्री प्रमोद जैन का साम्राज्य समाप्त हो सके और यह सभी विधायकों को बिना मेहनत की झोली में मिली थी विधायकी मगर सत्यानाश कर दिया कुछ ही समय में क्योंकि यह भाजपा के कुछ नेता चाहते हे की वसुंधरा ओर दुष्यन्त सिंह का राजनीतिक अस्तित्व ही समाप्त हो जाय बारां झालावाड़ से मगर यह गलत सोच पाल बैठे हे ... प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान भाजपा को प्रोटोकॉल सिस्टम सिखाना चाहिए इन नेताओं को जो बिना जिला अध्यक्ष के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हे बारां की धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी इस प्रकरण में की प्रेस कॉन्फ्रेंस बारां . 12 साल बेमिसाल: मोदी सरकार ने जनविश्वास, विकास और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा : अशोक परनामी बारां, 22 जून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने सोमवार को कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। अशोक परनामी ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लगातार मिला जनादेश जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सामरिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों किसानों के खातों में सीधे सहायता राशि पहुंचाई गई है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधाओं से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के माध्यम से किसानों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। परनामी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। जल जीवन मिशन से करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचा है तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में करोड़ों शौचालयों का निर्माण हुआ है। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया है और देश में नए एम्स एवं मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी योजना जैसे प्रयासों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। वहीं आयकर छूट सीमा बढ़ाकर 12.75 लाख रुपये किए जाने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के आधारभूत ढांचे में ऐतिहासिक निवेश हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का व्यापक विस्तार, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, रेलवे के विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन तथा मेट्रो नेटवर्क के विस्तार ने देश की तस्वीर बदल दी है। चेनाब ब्रिज, अटल टनल और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं नए भारत की विकास गाथा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन एवं निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बना है तथा स्टार्टअप संस्कृति को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है। जनधन, आधार और मोबाइल आधारित डीबीटी व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा है। माहुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दी है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और कर्तव्य पथ जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि "संकल्प से सिद्धि" की यात्रा में मोदी सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं तथा आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए इसी गति से कार्य जारी रहेगा। इस दोरान ज़िला महामंत्री राकेश जैन,ज़िला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, जयेश गालव, मुकेश केरवालिया, ज़िला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई, ज़िला प्रकोष्ठ सहसंयोजक भगवती बैरवा, नगर अध्यक्ष ओपी पारेता नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल आदि उपस्थित रहे। #reels #sosialmedia #BaranNews #RajasthanNews #BJPNEWS #PoliticalNews

Ladpura, Kota | Jun 23, 2026

MORE NEWS

जब समुद्र मंथन के दौरान ‘हलाहल’ नाम का भयानक विष निकला, तो ब्रह्मांड को बचाने के लिए भगवान शिव ने उसे अपने गले में धारण कर लिया।

विष के कारण उनका गला नीला पड़ गया (जिससे वे ‘नीलकंठ’ कहलाए) और उनके शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ गया।

भगवान शिव के शरीर की जलन और बेचैनी को शांत करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन पर पवित्र गंगाजल चढ़ाया था। माना जाता है कि तभी से सावन के महीने में शिव जी पर गंगाजल चढ़ाने (कावड़ लाने) की परंपरा शुरू हुई।

Har Har Mahadev ॐ

जब समुद्र मंथन के दौरान ‘हलाहल’ नाम का भयानक विष निकला, तो ब्रह्मांड को बचाने के लिए भगवान शिव ने उसे अपने गले में धारण कर लिया। विष के कारण उनका गला नीला पड़ गया (जिससे वे ‘नीलकंठ’ कहलाए) और उनके शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ गया। भगवान शिव के शरीर की जलन और बेचैनी को शांत करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन पर पवित्र गंगाजल चढ़ाया था। माना जाता है कि तभी से सावन के महीने में शिव जी पर गंगाजल चढ़ाने (कावड़ लाने) की परंपरा शुरू हुई। Har Har Mahadev ॐ

Ladpura, Kota | Aug 16, 2026

हाड़ौती साहित्य का एक अध्याय खत्म… दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन

हाड़ौती साहित्य का एक अध्याय खत्म… दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन

Ladpura, Kota | Aug 16, 2026

शरीर पर हर गांठ कैंसर नहीं होती! जानिए कौन-सी गांठ चिंता की है और कब डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

शरीर पर हर गांठ कैंसर नहीं होती! जानिए कौन-सी गांठ चिंता की है और कब डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

Ladpura, Kota | Aug 16, 2026

Ladpura, Kota | Aug 16, 2026

कांग्रेस में बागियों को राखी गौतम की दो टूक चेतावनी
कोटा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बागी तेवर दिखा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिसे पार्टी से असंतोष है, वह अभी बाहर जाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कांग्रेस के सिंबल और बैनर पर चुनाव जीतने के बाद बगावत या संगठन विरोधी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
राखी गौतम ने कहा कि संगठन में जिन्हें भी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करना होगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पिछले बोर्ड से लिया सबक
कांग्रेस का यह सख्त रुख पिछले नगर निगम बोर्ड के अनुभवों से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले बोर्ड में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर मेयर बने राजीव अग्रवाल बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके साथ कांग्रेस के कई पार्षदों और नेताओं के भी पाला बदलने की बात सामने आई थी।
अब कांग्रेस संगठन इस बार पुराने घटनाक्रम को दोहराने के मूड में नहीं है। नगर निगम चुनाव से पहले ही जिलाध्यक्ष राखी गौतम का यह कड़ा संदेश साफ संकेत दे रहा है कि टिकट कांग्रेस का होगा तो निष्ठा भी कांग्रेस के प्रति ही रखनी होगी।
सियासी संदेश साफ है—पार्टी में रहना है तो संगठन के साथ चलना होगा, बगावत की गुंजाइश नहीं।

कांग्रेस में बागियों को राखी गौतम की दो टूक चेतावनी कोटा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बागी तेवर दिखा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिसे पार्टी से असंतोष है, वह अभी बाहर जाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन कांग्रेस के सिंबल और बैनर पर चुनाव जीतने के बाद बगावत या संगठन विरोधी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। राखी गौतम ने कहा कि संगठन में जिन्हें भी जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करना होगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पिछले बोर्ड से लिया सबक कांग्रेस का यह सख्त रुख पिछले नगर निगम बोर्ड के अनुभवों से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले बोर्ड में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर मेयर बने राजीव अग्रवाल बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके साथ कांग्रेस के कई पार्षदों और नेताओं के भी पाला बदलने की बात सामने आई थी। अब कांग्रेस संगठन इस बार पुराने घटनाक्रम को दोहराने के मूड में नहीं है। नगर निगम चुनाव से पहले ही जिलाध्यक्ष राखी गौतम का यह कड़ा संदेश साफ संकेत दे रहा है कि टिकट कांग्रेस का होगा तो निष्ठा भी कांग्रेस के प्रति ही रखनी होगी। सियासी संदेश साफ है—पार्टी में रहना है तो संगठन के साथ चलना होगा, बगावत की गुंजाइश नहीं।

Ladpura, Kota | Aug 16, 2026