गाज़ीपुर: गाजीपुर में तिरंगा शान से लहराया, पुलिसकर्मियों ने लिया देशसेवा का संकल्प
गाजीपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी कार्यालय में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने एसपी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।