शामली: सोहंजनी उमरपुर गांव में भीषण जल भराव के चलते ग्रामीणों को बीमारियों का खतरा सता रहा
Shamli, Shamli | Aug 16, 2026 शामली जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव सोहंजनी उमरपुर में इन दिनों जल भराव के हालात बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण जल भराव से आवागमन में भी परेशानी होती है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद भी स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी समस्याओं पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।