Public App Logo
बांगो बांध के खुले गेट में युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में बहने के बाद लापता छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में शनिवार को एक युवक ने खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। घटना के दौरान बांध के 7 गेट खुले थे और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। छलांग लगाने के बाद युवक कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आया, लेकिन तेज बहाव में बहने के बाद लापता हो गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। युवक की पहचान रंजीत यादव (23) निवासी चैतमा, पाली थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बांध प्रशासन ने गेट खुले होने के कारण पहले ही लोगों को बांध के पास नहीं जाने की चेतावनी दी थी। #BangoDam #Korba #ChhattisgarhNews #RescueOperation #ChhattisgarhPrimeTime - Chhattisgarh News