बंदूक से रैंप तक, पूर्व महिला नक्सलियों का नया अंदाज
रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महिला नक्सलियों ने रैंप वॉक कर अपने जीवन में आए बदलाव की नई तस्वीर पेश की। कभी नक्सली संगठन से जुड़ी रहीं इन महिलाओं ने मुख्यधारा में लौटने के बाद पारंपरिक परिधानों और हथकरघा से तैयार कपड़ों में रैंप पर कदम रखा। उनके रैंप वॉक के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। यह पहल मुख्यधारा में लौट चुकी महिलाओं के आत्मविश्वास, नई पहचान और बदलते जीवन की झलक पेश करती नजर आई।
#RaipurNews #NationalHandloomDay
#FormerNaxalWomen #NewBeginning
#ChhattisgarhNews