कांके: मौसम विभाग ने रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2026 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार आज झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।