मांझी: मोहम्मदपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 200 से अधिक मरीजों की हुई जांच
Manjhi, Saran | Aug 12, 2026 मांझी प्रखंड के मोहम्मद पुर गांव में बुधवार को जीवन ज्योति सेवा संस्थान के सौजन्य से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक पुरुष एवं महिलाओं की आंखों की जांच की गई। अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल और खान-पान संबंधित परामर्श दिए गए। जबकि निशुल्क दवा भी वितरण किया गया।