जबलपुर: बेलबाग पुलिस ने महंगी सिगरेट चोरी का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹15 लाख की चोरी में ₹85 हज़ार का माल बरामद
दरहाई निवासी सौरभ जैन की पान मसाला की दुकान से 5-6 जुलाई 2026 की दरमियानी रात लगभग 15 लाख रुपये कीमती सिगरेट चोरी होने के मामले में बेलबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेजों और तकनीकी सूचना तंत्र की मदद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम परमार, दिशांत यादव, सरजौन जाट, अमित जैन और दीपक सैन