अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ड्राई डे पर अंबिकापुर में अवैध शराब किया ज़ब्त, आरोपी को जेल भेजा गया
स्वतंत्रता दिवस ड्राई डे पर आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही सामने आई है जहाँ अंबिकापुर के बाबू पारा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर एक आनंद सोनी नाम के व्यक्ति के कब्जे से 27.2 लीटर विदेशी मदिरा जप्त की है। जप्त किए गए अवैध शराब में व्हिस्की और माल्ट बरामद किए गए हैं। आरोपी आटो से घूम घूम कर अवैध शराब बेचने